
जबलपुर। अधारताल थानाअंतर्गत संजय नगर में बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट करते हुए कार में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि किरण सोनी निवासी संजय नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति दिनेश सोनी का करीब 17 साल पहले स्वर्गवास हो गया है। 15 साल पहले अजय गोस्वामी निवासी सहसन पडरिया, पाटन से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। पति अजय गोस्वामी घर की कार निकाल रहे थे तभी पडोस का रहने वाला अमर खरे अपने दोस्त विजय उर्फ सिलोचन के साथ आया और गाडी बैक करने की बात को लेकर विवाद करते हुए पति से मारपीट कर दी। उसके साथ झूमाझपटी की। इसके बाद कार में पथराव कर दिया।
