सासाराम के बियाड़ा मैदान से वोटर अधिकार यात्रा शुरु करेंगे राहुल

सासाराम 16 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को बिहार के 20 से ज्यादा जिलों की 1300 किमी लम्बी वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत रविवार सुबह यहां बियाडा मैदान से करेंगे।

कांग्रेस की यात्रा संचालन समिति के अनुसार श्री गांधी सुबह 11.30 बजे सवारा हवाई पट्टी के बियाड़ा मैदान से यात्रा शुरु करेंगे। यात्रा की शुरुआत भव्य समारोह के साथ की जाएगी।

दोपहर के विश्राम के बाद यात्रा शाम को 4 बजे अंबेडकर चौक डेहरी ऑन सोने बाजार से शुरू होगी और काराकाट रोहतास पाली रोड होते हुए नाभि नगर विधानसभा क्षेत्र से औरंगाबाद की तरफ जाएगी।

श्री गांधी शाम 7 बजे रमेश चौक औरंगाबाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Next Post

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आर्थिक विषयों पर चर्चा के लिए 19-20 को बैठक बुलाई

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राजधानी दिल्ली में आगामी 19-20 अगस्त को आर्थिक विषयों चर्चा के लिए अचानक बैठक बुलाई है। संघ सूत्र के अनुसार इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और सभी पदाधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। हालांकि सूत्र ने बताया […]

You May Like

मनोरंजन