विपक्ष का भारत अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संसद भवन में प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं ने गुरुवार को संसद भवन परिसर के मकर द्वार के बाहर अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इसमें किसानों के हितों को नजरअंदाज किया गया है।

गठबंधन के नेताओं ने हाथों में बैनर तथा तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी) के नेता एन के प्रेमचंद्रन तथा अन्य नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और कहा कि यह समझौता किसान हितों के खिलाफ है

संसद भवन में प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रावधानों के खिलाफ किसानों के भारत बंद के आह्वान के साथ भी एकजुटता व्यक्त की।

Next Post

बाजार जाने निकली महिला एक साल की बच्ची संग नहीं लौटी, पुलिस सक्रिय

Thu Feb 12 , 2026
सलामतपुर: क्षेत्र के सुकासेन गांव से एक महिला अपनी एक वर्षीय बच्ची के साथ घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। इस संबंध में परिजनों की सूचना पर सलामतपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकासेन […]

You May Like