अफ़गानिस्तान के कंधार में नयी जल आपूर्ति प्रणाली का उद्घाटन

काबुल ,04 जुलाई (वार्ता) दक्षिण अफ़गानिस्तान के कंधार प्रांत में पानी की कमी को दूर करने के लिए एक प्रमुख जल आपूर्ति प्रणाली का उद्घाटन किया गया है।एक स्थानीय अधिकारी ने आज इसकी पुष्टि की।

प्रांतीय जल आपूर्ति विभाग महानिदेशक ने बताया कि वित्त मंत्रालय की सहायता से बनाई गयी इस प्रणाली पर 60 लाख रुपये खर्च आया है। इसकी जल भंडारण क्षमता 3,100 क्यूबिक मीटर है। यह प्रांत की राजधानी कंधार शहर के बाहरी इलाके में बनाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से आस-पास के समुदायों के लगभग 70,000 निवासियों को साफ पानी मिलने की उम्मीद है। अफ़गानिस्तान काे कई वर्षों से सूखे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और अधिकांश प्रांतों में पीने के पानी की भीषण कमी है।

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार ने पानी की उपलब्धता में सुधार और भूजल भंडारण को बढ़ाने के लिए देश में बांधों, जल आपूर्ति नेटवर्क और सिंचाई नहरों का निर्माण कर इस संकट को दूर करने के प्रयास शुरू किए हैं।

 

Next Post

CM ने वर्चुअली अनूपपुर के 114 विकास कार्यों का किया भूमिपजन, सोन बैराज अनूपपुर जिले के लिए प्रगति का द्वार खोलेगा

Fri Jul 4 , 2025
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बदलते दौर के मध्यप्रदेश में हम सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रहे हैं. गरीब, युवा, किसान व महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. सावन के महीने में लाड़ली बहनों को 250 रुपए […]

You May Like