मुलताई: नगर मे शनिवार को ईद के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगो ने ईद-उलफितर की नमाज़ अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी। नगर मे सुबह 9 बजे ईदगाह पर मौलवी वसीम ने ईद की नमाज कराई तो वही नगर की जामा मस्जिद मे मुफ़्ती सैय्यद एतेशाम अली और मरकज मस्जिद मे हाफ़िज फ़िरोज़ ने ईद-उल फितर की नमाज़ अदा कराई। मुस्लिम भाइयो ने हिंदुस्तान में अमन शांति भाई चारा कायम रहने की दुआए मांगी। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के लिए दुआए मगफिरत की। वही अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी द्वारा शरबत वितरण का आयोजन कर सभी को शरबत बांटा।
वहीं पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव, संजय यादव, नितेश साहू, सुमित शिवहरे, नवनीत चंदेल सहित सदस्यों ने मुस्लिम भाइयो से गले मिलकर ईद की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, तहसीलदार डॉ संजय बरैया सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह ने ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने जामा मस्जिद पहुंचकर बधाई दी तो वही नगर पालिका प्रशासन ने भी ईद के मौके पर जरुरी व्यवस्था बना कर सहयोग दिया।
