भोपाल। राजधानी में रोजगार मेले का आायोजन किया गया, जो भोपाल स्थित आईटीआई गोविंदपुरा परिसर में संपन्न हुआ. रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को बेहतर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना था. इसका आयोजन कौशल विकास एवं रोज़गार विभाग के द्वारा किया गया. जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल के मार्गदर्शन तथा प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोज़गार विभाग मनीष सिंह आईएएस, संचालक, कौशल विकास बसंत कुर्रे, आईएएस एवं अतिरिक्त संचालक डी. एस. ठाकुर के सहयोग से शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में ट्राइडेंट ग्रुप के सहयोग किया गया.
1410 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की
रोज़गार मेले में प्रदेश के सभी आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण युवाओं सहित कुल 1410 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर- इंजीनियरिंग ट्रेडों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं कौशल मूल्यांकन किया गया, जिसमें 1203 अभ्यर्थियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आगामी चयन प्रक्रिया के उपरांत रोज़गार के अवसर प्रदान किए जाएंगे.
टेक्निकल प्रशिक्षित युवा हुंए शामिल
इस रोजगार मेले में अधिकतर इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कोपा, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, प्लम्बर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), ड्रेस मेकिंग तथा स्यूइंग टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
