रक्षित केंद्र में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) द्वारा जनरल परेड व सुरक्षा समीक्षा आपात स्थितियों से निपटने एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

​दमोह। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद कलादगि (आईपीएस) द्वारा रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन), दमोह में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सुरक्षा तैयारियों का गहन जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों के टर्नआउट (यूनिफॉर्म, बैज, बूट्स आदि) का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों और उप-निरीक्षकों व उपस्थित स्टाफ से विभिन्न हथियारों की हैंडलिंग, स्ट्रिपिंग-असेम्बलिंग (खोलना व जोड़ना) और त्वरित फायरिंग पोजीशन का अभ्यास कराया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। रक्षित केंद्र स्थित क्वार्टर गार्ड की सलामी लेकर सुरक्षा व्यवस्था, संतरी ड्यूटी, रिकॉर्ड रजिस्टर्स और शस्त्रागार (Armory) के रखरखाव की जांच की गई।बलवा ड्रिल किट (बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड),

कानून-व्यवस्था व बलवा जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा बलवा ड्रिल सामग्री के साथ-साथ आंसू गैस गन (Tear Gas Gun) व विभिन्न प्रकार के गैस शेल्स व ग्रेनेड्स का व्यावहारिक उपयोग कराया गया।

अधिकारियों व कर्मचारियों को गैस गन लोड करने, सही निशाना साधने और सुरक्षित दूरी से फायर करने का अभ्यास कराया गया, ताकि भीड़ नियंत्रण के समय बिना किसी चूक के त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस वाहनों की तकनीकी स्थिति का मुआयना किया गया

​परेड समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने दरबार (समीक्षा बैठक) आयोजित कर निम्नलिखित निर्देश दिए:

​आम जनता के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार रखने तथा अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाने के निर्देश।

​सभी जवानों को नियमित शारीरिक अभ्यास व योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने की सलाह।

​अधिकारियों और कर्मचारियों की विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

Next Post

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से गिरायी गयी हेरोइन पकड़वाने वाला किसान सम्मानित

Fri Sep 18 , 2026
श्रीगंगानगर, 18 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित रावला सीमा क्षेत्र में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिरायी गयी हेरोइन और अफीम की खेप को तुरंत सूचना देकर बरामद करवाने वाले किसान को पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने […]

You May Like