Ankush Bhardwaj: नेशनल लेवल एयर पिस्टल शूटर ने कोच अंकुश भारद्वाज पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए होटल के कमरे में हुई आपबीती साझा की है। शूटर ने होटल में बुलाकर गलत काम करने का आरोप लगाया है।
खेल जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना में नेशनल लेवल की 10-मीटर एयर पिस्टल शूटर ने भारतीय शूटिंग टीम के कोच अंकुश भारद्वाज पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, कोच ने मैच के बाद ‘एनालिसिस’ के बहाने होटल के कमरे में बुलाकर उसकी मर्यादा को ठेस पहुंचाई।
यह शर्मनाक घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है, जब पीड़िता दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एक नेशनल मैच में हिस्सा ले रही थी। मैच समाप्त होने के बाद, भारतीय टीम के कोच अंकुश भारद्वाज ने उसे प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए सूरजकुंड स्थित ताज होटल बुलाया। शुरुआत में कोच ने उसे होटल की लॉबी में इंतजार करने को कहा, लेकिन बाद में बातचीत का हवाला देकर वह उसे अपने निजी कमरे में ले गया।
