महिला कांग्रेस ने भागीरथपुरा के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

इंदौर: शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतें होने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची.आज शाम रीगल चौराहे पर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा भागीरथपुरा के मृतकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई. नगर निगम की लापरवाही से भागीरथपुरा में दूषित पानी से 20 लोगों की मौत हो गई है.

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि नगर द्वारा संक्रमित पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे 50 लोगों के मौत हुई है. कांग्रेस पार्टी मृतकों के परिजनों के साथ दुख में खड़ी है. उनको भगवान अपने श्री चरणों में जगह दे, महिला कांग्रेस श्रद्धांजलि अर्पित करती है. साथ ही मृतकों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिजन को नगर निगम में नौकरी देने की मांग कर रही है. मंत्री, महापौर, पार्षद और प्रभारी मंत्री को इस्तीफा देने की भी मांग है. प्रदर्शन महिला नेत्री शोभा ओझा, अर्चना जायसवाल, रीता डांगरे, किरण जिरेती, कविता कुशवाह, शकुंतला बड़े, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में महिला नेत्री और कार्यकर्ता शामिल थी.

Next Post

WPL 2026: चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 5 टीमें

Thu Jan 8 , 2026
WPL 2026 Full Squads List: WPL 2026 का चैंपियन बनने के लिए 5 टीमें मुकाबला करेंगी, जिसके मैच 9 जनवरी से 5 फरवरी तक भारत में दो जगहों पर खेले जाएंगे। यहां देखें पूरा शेड्यूल और लाइव टेलीकास्ट का डिटेल। महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन कुछ ही दिनों […]

You May Like