मौहरिया टोला बस्ती में हाइवा वाहन चढ़ने से दो गाय मृत

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के गनियारी के मौहरिया टोला बलियरी में राख परिवहन घनी बस्ती से किया जा रहा है। बीती रात में सड़क के किनारे घर के पास बैठी एक साथ चार गाय को राखड़ परिवहन हाइवा वाहन के चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गयी है और वही दो गाय मरणासन्न अवस्था में है। जबकि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। स्थानीय जन बताते हैं, कि राखड़ वाहन हाइवा लोड करने जा रहा था और वह काफी तेज गति में होने से बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकराते हुये सड़क के किनारे बैठी गायों को रौंदता हुआ चला गया । वही एक घर के पास व्यक्ति सो रहा था। अगर पेड़ न होता तो विजय नाई व्यक्ति पर चढ़ सकता था। पेड़ होने से बाल-बाल बचा है।

इधर, स्थानीय निवासियों में उक्त घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

Next Post

तात्या टोपे को दी गई श्रद्धांजलि

Fri Apr 18 , 2025
शिवपुरी, 18 अप्रैल (वार्ता) देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित उनकी समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा के समक्ष जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिकों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया […]

You May Like