खंडवा मंडी में प्याज 2600 रूपए क्विंटल बिका

खंडवा। प्याज उत्पादक खंडवा जिले में परेशान नजर आ रहे थे। उन्होंने जिला मुख्यालय खंडवा से भोपाल एक कर दिया था। अब अचानक अच्छे प्याज की कीमतों में एकदम तेजी से उठाव आया है। शेयर बाजार के सेंसेक्स की तरह भाव दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में बढ़ती डिमांड के कारण बढ़ गए।

खंडवा में सबसे उन्नत किस्म का प्याज 2600 रूपए क्विंटल बिका। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी की लालिमा भी नजर आई।

10 हजार बोरी आवक रही

मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि मंडी का स्टाफ भी लगातार प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए व्यापारियों को आकर्षित कर रहा था। किसानों ने भी प्याज की कीमतें बढ़ती देखकर आवक तेज कर दी है। मंडी में गुरुवार को 10000 बोरी प्याज की आवक रही। बाहर के क्षेत्र में भी प्याज ले जाया गया। बाहरी व्यापारी स्थानीय दलालों के संपर्क में लगातार हैं। यह भी सही है कि नए प्याज की आवक एकदम सुर्ख और लाल है। इससे भाव अच्छे मिल रहे हैं। प्याज भी गोल और सुंदर है, जो व्यापारियों को आकर्षित कर रहा है।

न्यूनतम भाव 1200 रहा

श्री खेड़े के मुताबिक मंडी में आज प्याज के दामों में तेजी रही। ऊंचे में 2600 रू/क्विंटल तक रहा, जो कि इस सीजन का उच्चतम भाव है। गुरुवार का औसत भाव लगभग 1200 रू/क्विंटल तक रहा। प्याज की कुल आवक लगभग 10000 कट्टे रही।

प्याज उत्पादकों ने बड़ा संघर्ष किया

ज्ञातव्य है कि प्याज की अच्छी पैदावार और ऊपरी डिमांड कम होने के कारण प्याज के भाव काफी कम हो गए थे। इसके लिए किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कुछ देशों में जहां निर्यात बंद है, वहां इसे खोलने की मांग की थी। निर्यात खोला या नहीं यह तो नहीं पता, लेकिन अच्छे प्याज के भाव ₹26 किलो होने से किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि कई किसान तो प्याज उखाड़कर गेहूं की फसल लगने लगे थे। अब बाहर के व्यापारी भी दलालों के जरिए प्याज की खरीदी कर रहे हैं, जिनकी संख्या बढ़ी है।

Next Post

कुएं में गिरने से महिला की मौत

Thu Dec 4 , 2025
सिंगरौली। जिले के शासन हनुमान मंदिर क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला राजकुमारी शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की बेटी ने गंभीर आरोप लगाते […]

You May Like