
रीवा। समान थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 1920 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है.
25 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 03 व्यक्ति एक स्कोडा कार क्र. डीएल 8 सीएक्स 5145 मे अवैध नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने हेतु रिंग रोड गडरिया मोड के पास खडे है. थाना समान पुलिस व्दारा घेराबन्दी कर तीनो संदेही तथा उसके कब्जे के स्कोडा कार की तलाशी ली गई. तलाशी लेने पर 08 सफेद रंग की बोरी के अंदर 1920 शीशी अवैध नशीली कफ सीरप बरामद हुई.
गिरफ्तार आरोपियों में आनंद विश्वकर्मा उर्फ छोटू पिता अजय विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी इटौरा बाईपास, सुशील मांझी पिता स्व.अनंतलाल मांझी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम डीह थाना सोहागी एवं कृष्णम प्रताप सिंह पिता भैरव नाथ सिंह उम्र 26 वर्ष शामिल है.
