सिवनी: जनपद पंचायत शिवानी के ग्राम पंचायत नागझर में ग्रामीणों का रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 6-7 दिनों से उन्हें नल से पानी नहीं मिल रहा हैं। लगातार पानी न मिलने के कारण ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।
