रिछावर हादसा: तीसरे युवक का शव बरामद, अब चार में से एक की तलाश जारी

सागर: रिछावर थाना क्षेत्र की बेबस नदी में डूबे चार युवकों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना शुक्रवार शाम की है, जब निखिल अहिरवार (22) निवासी रिछावर, सुमित लडिया (23) निवासी खुशीपुरा मोती नगर, सनी अहिरवार (22) और राज साहब अहिरवार (22) निवासी खुशीपुरा मोती नगर नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूब गए थे।

उनके साथी अभिषेक अहिरवार ने पुलिस को सूचना दी। अंधेरा और परिस्थितियों को देखते हुए SDRF ने सर्च ऑपरेशन सुबह तक रोक दिया। शनिवार सुबह फिर खोज शुरू हुई, जिसमें सुमित अहिरवार और राज साहब अहिरवार के शव मिल गए। इससे पहले निखिल का शव भी बरामद हो चुका था, जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है।

Next Post

वेस्टर्न बायपास का निर्माण 15 अक्टूबर से होगा प्रारंभ

Sat Aug 9 , 2025
ग्वालियर: जिले में यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण वेस्टर्न बायपास के निर्माण का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारी समन्वय के साथ जमीन के अधिग्रहण और मुआवजे की राशि वितरण का कार्य […]

You May Like