वेस्टर्न बायपास का निर्माण 15 अक्टूबर से होगा प्रारंभ

ग्वालियर: जिले में यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण वेस्टर्न बायपास के निर्माण का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारी समन्वय के साथ जमीन के अधिग्रहण और मुआवजे की राशि वितरण का कार्य समय रहते पूर्ण करें। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।

वेस्टर्न बायपास के निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में डीएफओ अंकित पाण्डेय, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक चौहान, वेस्टर्न बायपास के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत मीणा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। वेस्टर्न बायवास निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह समय रहते पूर्ण करें।

वेस्टर्न बायपास निर्माण का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाना है। यातायात की दृष्टि से यह प्रोजेक्ट बहुत की महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण के संबंध में जो भी कार्रवाई है उसमें समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वन विभाग के माध्यम से भी जो एनओसी या अन्य दस्तावेज जारी किए जाना हैं उनमें भी समय का ध्यान रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सड़क सुरक्षा सुधार पर जोर, 5 साल में 3 हजार मौतें

Sat Aug 9 , 2025
जबलपुर: सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम सहित सभी विभाग […]

You May Like