संघ शिक्षा वर्ग; मध्यभारत में 801 स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व निर्माण और सेवा प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ, मध्यभारत प्रांत में स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के लिए तीन संघ शिक्षा वर्ग आयोजित किए गए हैं. इनमें प्रान्त के संघ रचना के 31 जिलों के 801 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं. तरुण व्यवसायी कार्यकर्ताओं का वर्ग रायसेन, महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्यकर्ताओं का वर्ग सिरोंज और 40 वर्ष से अधिक आयु के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग-विशेष का आयोजन विदिशा में किया जा रहा है. संघ शिक्षा वर्ग में शामिल शिक्षार्थियों को शारीरिक, बौद्धिक, योग, सेवा, प्रबंधन और संघ कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त होगा. संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण का कार्य है. 15 दिन के इस वर्ग में युवा कठोर अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हुए अपने व्यक्तित्व को मजबूत करेंगे. इस दौरान स्वयंसेवक मोबाइल फ़ोन से भी पूरी तरह दूर रहते हैं.

तीनों ही स्थानों पर संघ शिक्षा वर्ग 17 मई से प्रारंभ हो गए हैं, जिनका औपचारिक उद्घाटन 18 मई को किया गया. विदिशा के संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन सर्वाधिकारी हरिश्चंद्र शर्मा और प्रांत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. वहीं, रायसेन में सर्वाधिकारी अशोक कुशवाह, प्रान्त कार्यवाह हेमन्त सेठिया एवं सह प्रान्त कार्यवाह संतोष मीणा ने वर्ग का उद्घाटन किया. इसके साथ ही सिरोंज में महाविद्यालयीन विद्यार्थी संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन वर्गाधिकारी प्रहलाद सबनानी, वर्ग कार्यवाह त्रिवेश लोधी, वर्ग पालक सुरेन्द्र सिंह एवं प्रान्त सह कार्यवाह विजय दीक्षित ने किया.

Next Post

शेयर मार्केट में 2 करोड़ की ठगी,महाराष्ट्र पुलिस ने इंदौर से फरार आरोपी को दबोचा

Sun May 18 , 2025
इंदौर। कनाडिया पुलिस ने महाराष्ट्र के चर्चित धोखाधड़ी मामले में आरोपी को इंदौर में धर दबोचा। थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि मालवणी, मुंबई महाराष्ट्र अपराध कर फरार चल रहे आरोपी रोमित पिता नारायण पटेल उम्र 26 वर्ष को रविवार की शाम थाना कनाडिया पुलिस की मदद से महाराष्ट्र […]

You May Like