शेयर मार्केट में 2 करोड़ की ठगी,महाराष्ट्र पुलिस ने इंदौर से फरार आरोपी को दबोचा

इंदौर। कनाडिया पुलिस ने महाराष्ट्र के चर्चित धोखाधड़ी मामले में आरोपी को इंदौर में धर दबोचा। थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि मालवणी, मुंबई महाराष्ट्र अपराध कर फरार चल रहे आरोपी रोमित पिता नारायण पटेल उम्र 26 वर्ष को रविवार की शाम थाना कनाडिया पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी इंदौर में अग्रवाल स्कूल के पीछे का निवासी है। आरोप है कि रोमित ने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब दो करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया। अब आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी। पूरे मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस कर रही है।

Next Post

रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल 

Sun May 18 , 2025
रतलाम। जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के गांव रामपुरिया भिलान में रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल दंपती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों पर […]

You May Like