
सीधी। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयाग लाल दिनकर, यतीन्द्र कुमार गुरू विशेष न्यायाधीश,
मुकेश कुमार शिवहरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरविंद श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी, राकेश शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी गोपदबनास, सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी सीधी द्वारा जिला जेल सीधी का निरीक्षण 27 फरवरी को किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के अंदर जाति आधारित और समान भेदभाव प्रथाओं की जांच की।
इस समय पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयाग लाल दिनकर, यतीन्द्र कुमार गुरू विशेष न्यायाधीश, मुकेश कुमार शिवहरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरविंद श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी, राकेश शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी गोपदबनास,सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी सीधी जेल अधीक्षक रविशंकर सिंह, उप जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
