इजरायल ने इडोनेशिया के अस्पताल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की

यरूशलम, 19 मई (वार्ता) इजरायली सैनिकों ने उत्तरी गाजा पट्टी में एक इंडोनेशियाई अस्पताल को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है जहां अभी कम से कम 55 लोग फंसे हुए हैं।

अल जजीरा न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यह उत्तरी गाजा में अंतिम चिकित्सा सुविधा है। चैनल ने कहा कि इजरायली सैनिकों ने अस्पताल के गेट पर हमला किया और बुलडोजर से अस्पताल की उत्तरी दीवार को ध्वस्त कर दिया।

अल जजीरा की रिपोर्ट अनुसार इमारत में कम से कम 55 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें चार डॉक्टर और आठ नर्स शामिल हैं। चैनल ने कहा कि अस्पताल के आसपास गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इजरायली रक्षा बलों ने 18 मार्च की रात को गाजा पट्टी पर हमले फिर से शुरू किए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमले जारी रहेंगे, क्योंकि फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने युद्धविराम को बढ़ाने और बंधकों को मुक्त करने की अमेरिकी योजना को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम आधिकारिक तौर पर 01 मार्च को समाप्त हो गया था, लेकिन मध्यस्थों द्वारा दोनों पक्षों के साथ गाजा में एक समझौते पर बातचीत जारी रखने के प्रयासों के कारण लड़ाई फिर से शुरू नहीं हुई है। हालाँकि, इजरायल ने पट्टी में एक विलवणीकरण संयंत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है तथा पट्टी में मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया है।

 

 

Next Post

अमेरिका के साथ परमाणु समझौता संभव है : ईरान

Mon May 19 , 2025
तेहरान, 19 मई (वार्ता) ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका उसे भयभीत करने की प्रवृत्ति छोड़ दे तो दोनों देशों के बीच परमाणु समझौता संभव हो सकता है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रविवार शाम को ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अल बुसैदी के साथ बैठक […]

You May Like