इजरायल, मिस्र के बीच ऐतिहासिक गैस निर्यात समझौता

काहिरा, 18 दिसंबर (वार्ता) इजरायल ने मिस्र के साथ देश के इतिहास का सबसे बड़ा गैस निर्यात समझौता किया है, जिसकी कीमत 112 बिलियन शेकेल (34.6 बिलियन डॉलर) है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “इजरायल के प्रिय नागरिकों, आज मैंने इजरायल के इतिहास के सबसे बड़े गैस सौदे को मंजूरी दी है। यह सौदे 112 बिलियन शेकेल का है। इसमें से 58 बिलियन शेकेल (17.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर) सरकारी खजाने में जाएंगे। अमेरिकी कंपनी शेवरॉन के साथ हुए इस सौदे में इजरायली भागीदार भी शामिल हैं और वे मिस्र को गैस की आपूर्ति करेंगे। मैंने अपनी सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण हितों को सुनिश्चित करने के बाद इस सौदे को मंजूरी दी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सौदा एक क्षेत्रीय ऊर्जा शक्ति के रूप में इजरायल की स्थिति को काफी मजबूत करेगा और क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देगा।

इजरायली अखबार ‘कैलकलिस्ट’ के अनुसार, इस सौदे के हिस्से के रूप में, इजरायल के सबसे बड़े गैस क्षेत्र ‘लेविआथन’ के विकास का अधिकार रखने वाला कंपनियों का समूह वर्ष 2040 तक मिस्र को लगभग 35 बिलियन डॉलर मूल्य की 130 बिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस बेचेगा। बताया जा रहा है कि यह समझौता 2019 के मौजूदा गैस निर्यात समझौते का एक संशोधित रूप है, जिसमें पहले 60 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस के निर्यात का प्रावधान था।

 

 

 

 

Next Post

ट्रंप का बुधवार को राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया

Thu Dec 18 , 2025
वाशिंगटन, 18 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन में अपने प्रशासन की आर्थिक और आव्रजन संबंधी उपलब्धियों की सराहना की लेकिन बढ़ी हुई कीमतों को लेकर पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया श्री ट्रंप ने सामानों की लागत कम करने, प्रवासियों […]

You May Like