सीहोर। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों की ओर से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट-यूजी परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. छात्रा प्रकोष्ठ की रंजना मालवीय ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं और कथित धांधली ने विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यह केवल किसी एक व्यक्ति की जवाबदेही का विषय नहीं, बल्कि देश की परीक्षा प्रणाली, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता तथाविद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा है. रंजना ने बताया कि मांगें पूर्ण नहीं की गई तो 20 अगस्त को दूसरे चरण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. ज्ञापन सौंपन वालों में अलका मेवाड़ा, बीएस भदोरिया, धनसिंह मालवीय, जितेन्द्र मालवीय, महेन्द्र मेवाड़ा, पंकज वर्मा, देवेन्द्र कुशवाह, जनमसिंह परमार, धूलसिंह मौजूद थे.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
