
जबलपुर। प्रदेश भर में शासकीय कॉलेजो से नर्सिंग की परीक्षा पास कर चुकी छात्राएं अपनी नियुक्ति के लिए 2 साल से संघर्ष कर रही हैं पर जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ आश्वासन व झूठे वादों के शिवाय कुछ नही दिया गया। जिसके चलते मजबूरन छात्राओं ने आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल डीन कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्राओं का कहना है जब तक सरकार व हॉस्पिटल प्रबंधन के जिम्मेदार लोग हमारी बात नही मान लेते तब तक ये हड़ताल नही रुकेगी। बतादें की पिछले 10 दिनो से इंदौर व सागर में भी नर्सिंग छात्राये हड़ताल पर बैठी हुई हैं। छात्राओं को अब सरकार के नियुक्ति संबंधी आदेश का इन्तजार है। युवा कांग्रेस ने छात्राओं की हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द मेडिकल डीन इस विषय में उचित कदम नही उठाते हैं तो सरकार व प्रशासन के खिलाफ सड़को में उतर कर उचित आंदोलन किये जायेंगे। युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि सरकार व कॉलेज प्रबंधन की वादा खिलाफी ने छात्राओं के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। इस मौके पर बीएससी नर्सिंग की मनीषा, संजना, स्वेता, किरन, अंकिता, सुधा, रुचि, प्रियंका, नेहा, श्र्द्धा ने भूँख हड़ताल शुरू की है समर्थन में युवा कांग्रेस के विजय रजक, सचिन रजक, नीलेश महार, शुभम रजक, सुमित गुप्ता, मोहित सुफेले, विनय पटेल, प्रतीक चौकसे, आयुष तिवारी, गुलशन, जिशान अंसारी, राहुल अहिरवार आदि उपस्थित थे।
