
*एनडीआरफ की नाव से पहुंचे चिकित्सक ग्राम धौर*
भिंड। लहार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण जीवन बाढ़ ग्रस्त होने से अत्यधिक चुनौती पूर्ण हो गया है। दो दिनों में एनडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 10 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सुरक्षित रेस्क्यू किया गया जिसके चलते ग्रामीण चिकित्सालय पहुंचे एवं स्वास्थ्य लाभ लिया।
विगत दो दिवस में एनडीआरफ टीम द्वारा 04 से 05 लोगों को स्वास्थ्य करणो के चलते रेस्क्यू किया गया.. एसडीएम विजय सिंह यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएमओ डॉ. विजय शर्मा को निर्देशित किया कि वह एक स्वास्थ्य दल नियुक्त कर ग्राम धौर में पहुंचने का निर्देश जारी करें। निर्देश के क्रम में डॉक्टर संदीप कुमार एवं एएनएम नीलम राठौर एनडीआरएफ की बोट से ग्राम में पहुंची एवं 29 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं एवं समझाइश दी गई।
