बैल्ट समझ कर पकड़ लिया सात फीट लंबा सांप

जबलपुर: पनागर थानांतर्गत ग्राम पुरैना में कपड़े जमाते समय एक महिला ने बैल्ट समझकर पकड़ लिया। जब उन्होंने सांप देखा तो उनके होश उड़ गए ।सूचना पर पहुंंचे सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार पुरैना निवासी संतोष उइके के घर में दोपहर तीन बजे उनकी पत्नी जानकी उइके कपड़े जमा रहीं थीं कि अचानक कपड़ों में छिपा सात फीट सांप को बैल्ट समझ कर पकड़ लिया। सांप देखकर वे चीख पड़ी और सांप छोडक़र बाहर भागी। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने आधे घंटे में रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता है।

Next Post

मीटर बॉक्स में छिपाकर रखा था शराब का जखीरा

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। ओमती थाना क्षेत्र के रसल चौक स्थित स्वास्तिक कॉम्प्लेक्स में देर रात छापामार कार्रवाई की गई। […]

You May Like