आतिश्बाजी के बीच इस वर्ष का पंजाबी दशहरा और होगा भव्य: महापौर

जबलपुर: 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे से गौरीघाट के समीप आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के द्वारा पंजाबी दशहरा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के गणमान्यजनों के साथ स्थल पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के निर्देश दिये।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था रखने स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, टैंकर शाखा, लोककर्म विभाग तथा अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यो को गंभीरता के साथ कार्यक्रम के पूर्व पूर्ण कराएं।

इस अवसर पर महापौर ने बताया कि इस वर्ष का पंजाबी दशहरा ऐतिहासिक रूप से और अधिक भव्य और दिव्य होगा, जहां सैंकड़ों की उपस्थिति में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी के द्वारा रावण वध किया जायेगा। इसके उपरांत सतरंगी आतिशबाजी से एक ओर जहां आकाश गुुंॅंजाएमान रहेगा वहीं दूसरी ओर एक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी ।

Next Post

ई-चालान का मैसेज भेज 59,700 खाते से उड़ाए

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर: साइबर ठग ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी को सिग्नल तोड़ने के लिये आरटीओ का जारी ई-चालान का मैसेज भेज और जैसे ही लिंक खुली तो खाते से 59,700 निकाल लिए गए। लॉर्डगंज पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि हरि प्रसाद यादव 47 […]

You May Like