
भोपाल। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राहुल गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भोपाल जिला कांग्रेस ने उनके बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए मंत्री के आदमकद पुतले की दो फुट लंबी जुबान का गंगाजल से शुद्धिकरण किया। पार्टी नेताओं का कहना था कि यह उनकी “असंस्कारी वाणी की शुद्धि” के लिए किया गया। जिला कांग्रेस ने कहा, “मंत्री जनता की सेवा के लिए बने हैं, न कि पवित्र रिश्तों का अपमान करने के लिए।
