13 महीने से जलभराव में फंसी पार्किंग, अब काम तेज करने के निर्देश

ग्वालियर:महाराज बाड़ा पर निर्माणाधीन अंडरग्राउंड मल्टीलेवल कार पार्किंग में 13 महीने से बनी जलभराव की समस्या के समाधान के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर निगम अपर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ टी. प्रतीक राव ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जलस्तर नियंत्रित करने के लिए किए गए तकनीकी उपायों की समीक्षा की और निर्माण एजेंसी एलएंडटी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विशेष स्कूबा डाइवरों की मदद से बोरवेल के पाइप को ग्राउंड लेवल तक उठाने के कार्य का जायजा लिया गया। सीईओ ने अधिकारियों को जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग करने और बेसमेंट-3 में भरे पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिसर के बाहर जलस्तर नियंत्रित करने के लिए बनाए गए दो बोरवेल और मुख्य जलापूर्ति लाइन से उनके इंटरकनेक्शन की भी समीक्षा की गई।

राव ने स्पष्ट किया कि अब निर्माण कार्य में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाकर बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 का शेष काम जल्द पूरा करने को कहा। अब देखना होगा कि जलभराव की बाधा दूर होने के बाद शहर की इस महत्वपूर्ण पार्किंग परियोजना को पूरा होने में कितना समय लगता है।

Next Post

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में पहुंचीं 107 शिकायतें

Sat Oct 10 , 2026
सतना: नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सतना द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत जोन कार्यालय क्रमांक 5, टिकुरिया टोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 83 का […]

You May Like

Play sound