जबलपुर: साइबर ठग ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी को सिग्नल तोड़ने के लिये आरटीओ का जारी ई-चालान का मैसेज भेज और जैसे ही लिंक खुली तो खाते से 59,700 निकाल लिए गए। लॉर्डगंज पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि हरि प्रसाद यादव 47 वर्ष निवासी बल्देबाग थाना लार्डगंज ने लिखित शिकायत की कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है।
उसके मोबाइल के व्हाट्सएप में आरटीओ के नाम से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ था जिसमे 500 रुपये का ई-चालान सिग्नल तोडने के लिये बताया गया था, उसमे एक फाईल आई जिसे ओपन करने पर उसके मोबाइल में लगातार ओटीपी आने लगे। इसके बाद आईडीबीआई बैंक के अकाउण्ट नंबर से 59, 700 रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया
