6 जुआरी दबोचे,नगदी सहित ताश की गड्डी बरामद

गुना। बीती रात नानाखेड़ी मंडी परिसर में जुए की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर जुआ खेलने-खिलाने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा कर गिरोह के 13 सदस्यों पर सख्त कार्यवाही की गई है ।

गौरतलब है कि गत् रात नानाखेड़ी मंडी परिसर में 7-8 लोगों के जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर जुआरियों की धरपकड़ और कार्यवाही हेतु केंट थाने से पुलिस की एक टीम रवाना होकर तत्काल नानाखेड़ी मंडी पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह पर छिपकर देखा तो करीब 8 लोग गोल घेरा बनाकर ताश पत्तों से रूपयों से हार जीत के दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे, जिन्हें पकडऩे के लिये पुलिस ने घेरा डाला तो पुलिस की घेराबंदी देखते ही जुआरियों में एकदम से भगदड़ मच गई, इस बीच पुलिस द्वारा वमुश्किल गिरते-उठते 6 जुआरी पकड़ लिए। लेकिन इस बीच दो जुआरी अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकले। पकडे गये जुआरियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपने नाम रवि पुत्र भंवरलाल कुशवाह निवासी बूढे बालाजी गुना, संदीप पुत्र भगवत सिंह जाटव निवासी ग्राम खिरिया थाना कैंट गुना, बबलू पुत्र बहादुर सिंह यादव निवासी ग्राम करोद थाना कैंट गुना, छोटू पुत्र रमेश राठौर निवासी ग्राम सिंगवासा थाना कैंट गुना, चंचल पुत्र सनमान अहिरवार निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द थाना बजरंगढ़ जिला गुना एवं मुकेश पुत्र रमेशचंद जैन निवासी पुरानी छावनी गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा मौके से 24,000 रूपये नगदी एवं 06 मोटर सायकिलें कीमती 03 लाख रूपये की जप्त की गईं हैं। जिनका उपयोग आरोपी जुआ खेलने आने-जाने में करते थे । जुआ खेलते पकड़े गये आरोपियों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया । जहां पर आरोपियों ने पूछताछ पर भागे हुए एक व्यक्ति का नाम अभिताव कुशवाह निवासी कुशमौदा गुना एवं दूसरा अज्ञात व्यक्ति होना बताया ।

Next Post

MP-CG में सबसे ज्यादा FWA ग्राहक रिलायंस जियो के पास

Wed Jul 2 , 2025
*जियो ने मई 2025 में जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक – ट्राई*   *भोपाल*- अमेरिका की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल को पीछे छोड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनने की राह पर रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में सबसे ज्यादा मोबाइल और […]

You May Like