भारतीय एथलीट अब्दुल कादिर इंदौरी ने एशियन यूथ पैरा गेम्स में जीते दो पदक

दुबई 11 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एथलीट अब्दुल कादिर इंदौरी ने एशियन यूथ पैरा गेम्स की 50 मीटर (एस1-5) बैकस्ट्रोक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण तथा 50 मीटर (एस 2-7) बटरफ्लाई स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और पैरा कमेटी ऑफ इंडिया सोशल मीडिया पर मंच एक्स पर अब्दुल कादिर इंदौरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। साई ने लिखा, ” दुबई में डबल मेडल की लहर। अब्दुल कादिर इंदौरी ने एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50मी बैकस्ट्रोक (एस1-5) में गोल्ड और 50मी बटरफ्लाई (एस2-7) में कांस्य पदक जीता। यह दृढ़ संकल्प, गति और सच्ची खेल भावना का एक शानदार प्रदर्शन है।”

पैरा कमेटी ऑफ इंडिया ने लिखा, ” भारत के लिए सुनहरा अवसर। एक शानदार उपलब्धि जो उनके धैर्य, अनुशासन और भारत के युवा पैरा एथलीट की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। बधाई हो , अब्दुल।”
भारत ने एशियन यूथ पैरा गेम्स के लिए 122 सदस्यी दल भेजा है। यह टूर्नामेंट सात दिसंबर को शुरु हुआ था तथा इसका समापन 17 दिसंबर को होगा।

Next Post

बीसीसीआई की बैठक में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

Thu Dec 11 , 2025
मुम्बई 11 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 22 दिसंबर को एपेक्स काउंसिल की वर्चुअल बैठक में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस सहित अन्य पांच एजेंडों पर चर्चा करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में बदलाव करने की योजना […]

You May Like