हर घर में विकास और समृद्धि का उजियाला फैले

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा मध्यप्रदेश के नागरिकों पर बनी रहे और विकास, समृद्धि तथा खुशहाली का प्रकाश हर घर को आलोकित करे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश अब पिछड़ेपन को पीछे छोड़कर विकास और समृद्धि की नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, वैभव और प्रगति का नया प्रकाश लाए तथा विकास का उजियाला प्रदेश के हर घर तक पहुंचे।

Next Post

जयपुर के लोकरंग में बैतूल के कलाकार का सम्मान

Sun Oct 19 , 2025
बैतूल।जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित 28वें लोकरंग महोत्सव में बैतूल जिले के लोक कलाकारों ने कोरकू जनजाति की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का मनमोहक प्रदर्शन किया। कलाकारों ने गडली-सुसुन नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। राष्ट्रीय लोकनृत्य समारोह 7 से 17 अक्टूबर तक आयोजित हुआ, जिसमें देश […]

You May Like