
सिंगरौली । नपानि के वार्ड क्रमांक 40 ताली मोहल्ले की सड़क इन दिनों पैदल चलने लायक भी नही है। आरोप है कि संविदाकार ने सीवरेज पाइप लाइन का कार्य किया, जहां डामरीकरण सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है।
दरअसल नगर पालिक निगम क्षेत्र सिंगरौली में सीवरेज एवं अमृत-2 तथा घरेलू गैस कनेक्शन पाइप के ठेकेदारों ने डामर एवं पीसीसी सड़को की बदसूरत कर दिया है। आलम यह है कि मोहल्लो की कई सड़को में बारिश के दिन पैदल भी चलना मुश्किल है। ताजा उदाहरण वार्ड क्रमांक 40 ताली मोहल्ले का है। जहां सीवरेज ठेकेदार ने सड़क की दुर्दशा कर दिया है। ताली मोहल्ले की युवती मानसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है और कहा है कि महापौर एवं पार्षद जी एक बार सड़क का कम से कम निरीक्षण कर सड़क की हालत देख मरम्मत कराएं।
