शिवपुरी:देहात थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना झांसी-शिवपुरी लिंक रोड पर कोटा भगोरा गांव के पास हुई। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों युवक कई मीटर तक घिसटते चले गए। स्कॉर्पियो कार झांसी से शिवपुरी की तरफ आ रही थी।
कोटा भगोरा गांव के पास उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक और उस पर सवार युवकों को अपने साथ घसीटती हुई आगे बढ़ गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस दुर्घटना में रघुराज आदिवासी (25), निवासी कोयला कॉलोनी, थाना सुरवाया और नारई गांव, थाना अमोला निवासी रतिराम आदिवासी की मौत हो गई। तीसरे घायल युवक रामहेत आदिवासी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।स्कॉर्पियो कार एमपी33 सी3759 नीरज वर्मा पुत्र उम्मेद वर्मा के नाम पर पंजीकृत बताई गई है।
