शिवपुरी:देहात थाना क्षेत्र में देर रात और आज सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि दूसरे का शव सुभाष पार्क में मिला।पहली घटना रात करीब 11 बजे लुधावली वेयरहाउस के पीछे हुई। यहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिलीप आदिवासी पुत्र रामस्वरूप निवासी लुधावली के रूप में की।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। दूसरी घटना सुबह सामने आई, जब सुभाष पार्क में एक युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विक्की यादव पुत्र भंवरसिंह निवासी अहीर मोहल्ला के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विक्की यादव अकेला रहता था और शराब का आदी था।
