एनसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन

सिंगरौली । एनसीएल के मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया।

16 से 30 जून तक आयोजित इस पखवाड़े के दौरान कंपनी में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विभिन्न जन-जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में निदेशक मनीष कुमार, आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं स्वच्छता साथी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय सिंगरौली व सरस्वती शिशु मंदिर के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही एनसीएल परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता साथियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें रेनकोट वितरित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत कुल 2,500 फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा।

Next Post

सीआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने ढूंढ निकाले 27 लाख रूपए के 179 मोबाइल फोन

Tue Jun 30 , 2026
शाजापुर, 30 जून. अपने मोबाइल गुम होने से मायूस हुए लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब पुलिस ने उन्हें उनके गुुम हुए मोबाइल उन्हें लौटाए. सभी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया. पुलिस को यह सफलता सीआईआर पोर्टल की मदद से मिली, जिसके माध्यम से पुलिस ने मोबाइल […]

You May Like