सीआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने ढूंढ निकाले 27 लाख रूपए के 179 मोबाइल फोन

शाजापुर, 30 जून. अपने मोबाइल गुम होने से मायूस हुए लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब पुलिस ने उन्हें उनके गुुम हुए मोबाइल उन्हें लौटाए. सभी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया. पुलिस को यह सफलता सीआईआर पोर्टल की मदद से मिली, जिसके माध्यम से पुलिस ने मोबाइल को विभिन्न राज्यों में पहुंचे इन मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचा दिया. पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि इस अभियान के तहत 117 मोबाइल केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए. इसके अलावा 62 मोबाइल जिले के विभिन्न थानों के प्रयासों से बरामद हुए. पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए इन मोबाइलों को अलग अलग जिलों और राज्यों से ढूंढ निकाला.

24 घंटे में मिल गया 45 हजार की कीमत का आईफोन

इस अभियान के दौरान शुजालपुर थाना क्षेत्र में 21 जून को गुम हुआ एक आईफोन 13 भी बरामद किया गया. करीब 45 हजार रुपए कीमत के इस फोन को साइबर टीम और थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ट्रेस कर आवेदक को वापस लौटा दिया. मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया. एसपी राजपूत ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं. उन्होंने किसी भी साइबर ठगी की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में देने को कहा. साथ ही सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत संदिग्ध लिंक, कॉल, ओटीपी और मैसेज से सतर्क रहने की भी सलाह दी.

Next Post

हाईकोर्ट ने पिता सहित दो बेटों को किया दोषमुक्त

Tue Jun 30 , 2026
जबलपुर। महिला की हत्या के आरोप में सजा से दंडित सास, पति तथा देवर को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस ए के सिंह ने सजा के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई के दौरान पाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक महिला के शरीर में […]

You May Like