1039.41 किलोग्राम मादक पदार्थ का एसीसी फेक्ट्री में विनष्टीकरण

जबलपुर:मध्य प्रदेश शासकीय रेलवे पुलिस के रेलवे पुलिस सेक्शन जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर के अंतर्गत एन.डी.पी.एस. के अपराधों में जप्त लगभग 1039.41 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा, अफीम, डोडाचूरा, चरस, भांग, ब्राउन शुगर) का नियमानुसार विनष्टीकरण एसीसी फेक्ट्री, कैमोर जिला कटनी में कराया गया।

इस अवसर पर विनष्टीकरण समिति के सदस्य श्रीमती सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर, संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर एवं श्रीमती मनीषा पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर, लोकेश मार्को, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर, श्रीमती बिटटू शर्मा उप पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल, सुधांशु त्रिपाठी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जिला कटनी, थाना प्रभारी जी.आर.पी. कटनी निरीक्षक एल.पी. कश्यप, सूबेदार रविन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी जी.आर.पी. रीवा उप निरीक्षक आर.एस. ठक्कर, उप निरीक्षक अनिल मरावी, शासकीय रेलवे पुलिस जोन डी.सी.बी. शाखा प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Wed Apr 16 , 2025
जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत बजरंग नगर में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुनील पटेल उम्र 42 […]

You May Like