गंज में सोते समय कीड़े के काटने से बालिका की मौत

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर पर सोते समय अज्ञात कीड़े के काटने से 10 वर्षीय बालिका अंजलि रैकवार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अंजलि शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसे किसी अज्ञात कीड़े ने काट लिया। सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद घबराए परिजन उसे तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मासूम की असमय मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Next Post

आदिवासी छात्रावासों के बिजली बिल में 40 लाख का घोटाला, तीन कर्मचारी निलंबित, एफआईआर

Sat Oct 25 , 2025
बैतूल। आदिवासी छात्रावासों के बिजली बिलों के भुगतान में करीब 40 लाख रुपए का घोटाला सामने आया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) के नाम पर जो राशि दी जानी थी, उसे कुछ कर्मचारियों ने निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया। मामला सामने आने के बाद […]

You May Like