जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत बजरंग नगर में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुनील पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी बजरंग नगर माढोताल ने सूचना दी कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि उसकी शारदा नगर निवासी उसके मौसी के लडके रामजी ने घर पर फांसी लगा ली है सूचना पाकर पहुंचा तो देखा कि उसका मौसी का लडका रामजी उर्फ़ सुधीर पटेल 39 वर्ष दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टे से फांसी पर लटका था जिसकी मौत हो गयी है।
