अमानवीयता: गाय को पीठ में कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

बुधनी। नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने निर्दयता पूर्वक एक गाय के पीठ में कुल्हाड़ी मार दी. जिससे कुल्हाड़ी पीठ में धंस गई और घायल गाय कुल्हाड़ी लटकाए दर्द से कराहती हुई घूमती दिखाई दी. इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गोसेवकों में आक्रोश फैल गया. तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
बताया जाता है कि नगर के वार्ड नं 12 में पशु क्रूरता की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने निर्दयता पूर्वक एक गाय के पीठ में कुल्हाड़ी मार दी. जिससे कुल्हाड़ी पीठ में फंस गई और लटकती रही. घायल अवस्था में गाय घूमती रही, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. इस अमानवीय घटना का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल मच गई और गोसेवकों में नाराजगी बढ़ गई. वीडियो वायरल होने के बाद नगर के बजरंग दल कार्यकर्ता और गोसेवक मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सालय की टीम पहुंची और तुरंत गाय के पीठ से कुल्हाड़ी निकालकर उसका इलाज किया. इस क्रूरता के खिलाफ बुधनी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन

Mon May 19 , 2025
सीहोर। थाना कोतवाली क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी एक परिवार अपनी 14 साल की बेटी की तलाश में भटक रहा है. गत 11 मई की शाम को अचानक लापता हुई बालिका की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है. इधर,बालिका के परिजनों ने एक युवक पर संदेह जताते हुए उसका […]

You May Like