बीजापुर में 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर 13 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से नौ नक्सलियों को पकड़ने पर 25 लाख का इनाम रखा गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें एक दंपती भी शामिल है।

बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली और अमानवीय विचारधारा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा निर्दोष आदिवासियों के शोषण और सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से निराशा जताई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली ‘निया नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं, जिसके तहत सुरक्षा बल और प्रशासन अंदरूनी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन की गंगालूर क्षेत्र समिति में विभिन्न पदों पर सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सिलयों में दिनेश मोडियम (36) ऊर्फ बदरू मोड़ियम पिता चिन्ना मोड़ियम निवासी पेद्दाकोरमा नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर है। वह 2004 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम रखा गया था। ज्योति ताती (32) ऊर्फ कला मोड़ियम नक्सली दिनेश मोड़ियम की पत्नी है।वह 2027 से सक्रिय थी और उस पर 05.00 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। दुला कारम (32) वर्ष निवासी एड़समेटा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वह 2020 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। भीमा कारम (25) जाति मुरिया निवासी एड़समेटा, कारमामीडपारा थाना गंगालूर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वह वर्ष 2008 से सक्रिय है। शंकर लेकाम (34) जाति मुरिया साकिन पेददापाल पायकापारा थाना गंगालूर एडसमेटा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष है और उस पर एक लाख का इनाम रखा गया था, वह 2007 से सक्रिय है। सोमा कारम (41)जाति मुरिया निवासी एड़समेटा बीचपारा थाना गंगालूर पर भी एक रुपये का इनाम रखा था और वह 1997 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा। इसके अलावा 11 अन्य नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया।

इस साल अब तक राज्य के बस्तर रेंज के बीजापुर जिले में 65 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पिछले साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

Next Post

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Thu Mar 13 , 2025
  जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा गुरुवार को भवन के प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधिपति संजय द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि आलोक अवस्थी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित पदस्थ सभी न्यायाधीश गण मौजूद थे। वही मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद […]

You May Like