
भोपाल, 09 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और पद्म विभूषण से सम्मानित बाबा आमटे की पुण्यतिथि पर उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को सशक्त बनाने और उनके पुनर्वास के लिए स्वर्गीय बाबा आमटे द्वारा किये गये प्रयास वंदनीय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘नर सेवा नारायण सेवा’ को चरितार्थ करने वाला बाबा आमटे का जीवन प्रेरणादायी है।
