भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिपरिया के काष्ठ कलाकार द्वारा निर्मित आकर्षक कलाकृति अमित शाह को भेंट स्वरूप प्रदान की।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विकास कार्यों और सहकारिता संबंधी विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पिपरिया के काष्ठ शिल्प की विशेषताओं की जानकारी देते हुए इस पारंपरिक कला के संरक्षण और संवर्धन पर भी बात की।
