डी मार्ट से 1.40 लाख का 200 किलो घी जब्त

जबलपुर: प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शहर स्थित मल्टी ब्रांड स्टोर्स और पिज्जा सेंटर्स में छापेमारी कर दी। मिलावट की आशंका पर 215 किलो घी और 25 किलो पनीर जप्त किया है। जप्त किये गये घी की कीमत 1 लाख 54 हजार रूपये बताई गई है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डी मार्ट के तिलहरी और विजय नगर स्थित स्टोर्स से मिलावट की आशंका पर 200 किलो श्रीधी घी जप्त किया है तथा परीक्षण के लिए नमूने लिये गये हैं। जप्त घी की कीमत 1लाख 40 हजार रूपये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ग्वारीघाट स्थित डोमिनोज पिज्जा एवं रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा का भी निरीक्षण कर पनीर के नमूने लिए गए। इसी प्रकार सिविक सेंटर स्थित गोविंदा पिज्जा सेंटर से भी पनीर का नमूना लिया गया।
ब्लिंकिट स्टोर से 15 लीटर घी, शिवम डेरी से 25 किलो पनीर जब्त इसके अतिरिक्त तिलहरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर से 14 हजार रूपये कीमत का 15 लीटर गोवर्धन काऊ घी की जब्त किया गया तथा निवाडगंज स्थित शिवम डेयरी से संदेह के आधार पर 25 किलो पनीर जप्त किया गया और पनीर एवं घी के नमूने लिये गये। इसी क्रम में विजय नगर स्थित राजा डेयरी से भी पनीर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान लिये गये सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मोहना में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Fri Aug 14 , 2026
ग्वालियर: मोहना थाना क्षेत्र के ग्राम चराई में नाली में मिट्टी डालने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। अर्जुन बघेल (24) की शिकायत पर पुलिस ने कल्लू बघेल निवासी ग्राम चराई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि मिट्टी हटाने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज […]

You May Like