
जबलपुर। बरगी पुलिस ने चाकूबाजी में फरार चल रहे भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी 5 माह से फरार चल रहा था पकड़े गए आरोपी के कब्जे से स्कॉर्पियो भी जप्त की गई है। विदित हो कि 17 अगस्त 2025 को घमापुर में रहने वाले शरद यादव का जन्मदिन था। एसएसबी रिसोर्ट में पार्टीके दौरान भाजयुमो नेता राकेश उर्फ गोलू आर्मो ने साथी अंकित पटेल, राजेंद्र पटेल, बाबू, संगम के साथ चाकू, फरसा से आशुतोष व अन्य पर हमला किया था। फरार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश उर्फ गोलू आर्मो को पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।
