विंध्य की धरा पर नहीं बिकेगी कोरेक्स:गौरव

सतना: विंध्य की पावन धरा पर कोरेक्स नहीं बिकने देंगे और माफियाओं की कमर तोड़ कर रख देंगे. अपराध की समीक्षा बैठक लेने के लिए सतना पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह विचार साझा किए.नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 का आगाज करने के बाद आइईजी रीवा जोन गौरव राजपूत मंगलवार को सतना पहुंचे.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में उन्होंने जिले भर के अपराध की समीक्षा की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, एएसपी शहर-ग्रामीण, सीएसपी, डीएसपी मुख्यालय, सभी अनुभागों के एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. जिले भर के अपराध की समीक्षा करते हुए आईजी द्वारा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए. इसी कड़ी में आईजी द्वारा कोलगवां थाने का निरीक्षण भी किया गया. इस दौरान व्यवस्था में आवश्यक सुधार को लेकर मातहत अमले को निर्देश भी दिए.

कमर तोड़ देंगे
मीडिया से चर्चा के दौरान आईजी श्री राजपूत ने कहा कि उनका केवल एक ही उद्देश्य है कि नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस. नशे में इस्तेमाल होने वाली कोरेक्स पूरे क्षेत्र से समाप्त करके ही दम लेंगे. विंध्य की पावन धरा पर कोई भी कोरेक्स नहीं बिकने देेंगे. यहां पर किसी भी माफिया को सफल नही होने देंगे. उनकी कमर तोड़ कर रख दी जाएगी. इस मामले में जीरो टालरेंस पॉलिसी जारी रहेगी.

Next Post

दक्षिणी यूनान में नाव पलटने से तीन की मौत, 56 को बचाया गया

Wed Nov 12 , 2025
एथेंस, 12 नवंबर (वार्ता) दक्षिणी यूनान में गावडोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 56 अन्य को बचा लिया गया। सरकारी प्रसारक ईआरटी के अनुसार यह हादसा मंगलवार को हुआ। हेलेनिक तटरक्षक बल ने कहा कि संभावित लापता लोगों […]

You May Like