गहोई वैश्य समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

ग्वालियर:श्री गहोई वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर का शपथ ग्रहण समारोह जैन छात्रावास में हुआ जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद महाराज उपस्थित थे।मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार थीं। अध्यक्षता दीपक सावला राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा ने की। अति विशिष्ट अतिथि सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि गोपाल पहारिया मंत्री, अंकित कट्ठल पार्षद, सुरेश नागोती अध्यक्ष वरिष्ठ संघ, राजीव बेहरे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रेमचंद चपरा, दिलीप तपा, घनश्याम कंथारिया मंचासीन रहे।
प्रदीप पहारिया नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सुधीर रावत महामंत्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को क्रमशः दीपक सावला, महापौर शोभा सिकरवार, सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा शपथ दिलाई गई।
अपने संबोधन में सुधीर गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आग्रह किया कि समाज के विकास और उत्थान के लिए सभी का सहयोग लेकर समाज का उत्थान करें। इस अवसर पर महापौर शोभा सिकरवार ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त चौक प्रतिमा स्थल मार्ग एवं ऊंट पुल से लेकर हुजरात चौराहे तक मार्ग सौंदर्यीकरण, गेट निर्माण तथा एक बड़े पार्क का नाम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के नाम से करने की घोषणा की।

Next Post

केवट की भक्ति के आगे झुके रघुनंदन,

Tue Oct 13 , 2026
जबलपुर: पिता के वचन की मर्यादा निभाने के लिए भगवान श्रीराम का वनगमन और केवट की अनन्य भक्ति के प्रसंग ने श्री रामलीला समिति गढ़ा जबालीपुरम के सिद्ध मंच पर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कैकई-दशरथ संवाद, राम वनगमन, निषाद प्रसंग और केवट संवाद के मंचन के दौरान कहीं आंखें […]

You May Like

Play sound