जबलपुर: गर्मी की शुरुआत के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। जिसमें अप्रैल माह में मात्र 9 दिन ही शादियों की शहनाई बजेंगी। इन 9 दिनों में ही सभी शादियों के मुहूर्त हैं, जिसमें बहुत सी शादियां होने वाली हैं। जिसके लिए लोगों के घरों में तैयारियां शुरु हो गई हैं। इसके अलावा बाजारों में भी खरीददारी करने वाले वाले लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। एक ओर जहां बाजार में शादियों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है,वहीं घरों पर भी शादी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। उसी के साथ कई जगहों पर शादियां शुरू भी हो चुकी है, तो कहीं पर शादी होने वाली है । जिसके लिए लोग बहुत उत्साहित हैं और विभिन्न प्रकार के काम जो शादी वाले घर में हो रहे हैं, उसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।
तैयारियां चल रही जोरों पर
वैसे तो शादियां शुभ मुहूर्त देख कर दी की जाती हैं ,लेकिन उसकी तैयारी घरों पर कुछ माह पूर्व से ही शुरू कर दी जाती हैं। इसके लिए सबसे पहले बाजारों में खरीदारी और शादियों के डेकोरेशन के साथ हॉल, केटर्स आदि की बुकिंग शुरू हो जाती है। वहीं इसके अलावा दूल्हा- दुल्हन के कपड़ों की खरीदारी के साथ-साथ वेडिंग थीम्स और मेहंदी, संगीत नाइट्स के साथ सभी कार्यक्रमों के लिए लोगों के प्रति उत्साह महीनों पहले से ही देखने को मिलता है। वही जिनके घरों में शादियां होने वाली है,उन्होंने अपनी पूर्ण रूप से तैयारी शुरू कर दी हैं।
बाजारों में दिख रही रौनक
शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में फिर एक बार रौनक देखने को मिल रही है। वही सबसे ज्यादा भीड़ दूल्हा – दुल्हन की ड्रेस लेने के लिए शोरूम में लगी हुई है। जिसमें खास तौर पर दूल्हे की शेरवानी,सूट और पगड़ी आदि के लिए विभिन्न प्रकार की वैरायटीयां बाजार में हैं। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के जोड़े, लहंगा की भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा शादियों में लोगों के यहां काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के साथ शहर के सभी दुकान और खास तौर पर टेलर्स,डिजाइनर आदि के यहां काफी भीड़ नजर आ रही है।
ये 9 दिन रहेंगे शुभ मुहूर्त
14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से विवाह के मुहूर्त शुरू हो गए है। अप्रैल में शादी-विवाह के लिए केवल 9 दिन ही मूहूर्त हैं, जिसमें 15,19( अक्षय तृतीया), 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल विवाह के लिए बेहद ही शुभ हैं।
