यादव ने सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं के मृत्यु पर शोक जताया

भोपाल, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों के मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
डाॅ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा है कि प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे मऊगंज जिले के नई गढ़ी के श्रद्धालुओं के ऑटो पर रीवा जिले के ग्राम सोहागी के पास सीमेंट पिलर से लदे हुए ट्रक के पलटने से 7 लोगों के असामयिक काल-कवलित एवं 3 यात्रियों के घायल होने का हृदय विदारक समाचार सुनकर मन व्यथित है।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। मृतकों के निकटतम वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Next Post

लहार उप जेल का जेल प्रहरी निलंबित

Thu Jun 5 , 2025
भिंड, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले की लहार उप जेल में कैदियों से मारपीट के मामले में एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जेल प्रहरी सोनू सिंह कुशवाह कैदियों के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।