सावन में शिवार्चन, दूसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की उमड़ रही भीड़

ग्वालियर: सावन का दूसरा सोमवार यानी भगवान भोलेनाथ की भक्ति का दिन। सूर्य की पहली किरण के साथ ही शिवालयों में घंटियों की गूंज सुनाई देने लगी। हर ओर हर-हर महादेव का जयघोष हो ए है। फूलों, बेलपत्रों और भस्म से सजे शिवलिंगों पर भक्तजन दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं। जगह-जगह पंडालों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों और पंडालों में खास सजावट की गई है।

शहर में कई स्थानों पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। रोशनी घर स्थित ऊर्जा सरकार मंदिर, दतिया स्थित ठाकुर श्री बड़े गोविंद मंदिर, शिवगिरी मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और बुंदेला कॉलोनी स्थित नागेश्वर महादेव पर पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह से ही मंदिर में शिवलिंग निर्माण शुरू हो गया है ।दूर-दूर से भक्तगण शिवलिंग निर्माण के लिए पहुंच रहे हैं।

इनमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा सकती है। शिवलिंग निर्माण के बाद होने वाले शिवार्चन और रूद्राभिषेक के मंत्रों से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय है। शहर के मध्य में विराजमान अचलेश्वर मंदिर के साथ ही उपनगर ग्वालियर के कोटेश्वर, लश्कर के गुप्तेश्वर, भूतेश्वर, मार्कण्डेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में महादेव का अभिषेक करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

Next Post

श्रावण माह विशेष: कंठाल किनारे बसा है नीलकंठेश्वर का धाम

Mon Jul 21 , 2025
सुसनेर: इंदौर रियासत की महारानी देवी अहिल्याबाई ने तहसील में कई जगहों पर शिव मंदिरों का निर्माण कराया था. वर्तमान में ये सभी मंदिर शासन के आधिपत्य में होकर धर्मस्व विभाग के अधीन है. इन्ही में से एक नगर के मेला ग्राउंड क्षेत्र में स्थित नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर है. इस […]

You May Like